Love Jihad*मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर लड़की को प्रेम जाल मे फंसाकर किया दुष्कर्म

 Love Jihad:मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर लड़की को प्रेम जाल मे फंसाकर किया दुष्कर्म


लव जिहाद एक संयोग नही बल्कि हिन्दुओ के खिलाफ एक सोची समझी साजिश है


मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुर सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा है।

मॉडल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दावा किया है कि तनवीर की हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन वह पीछा करते हुए मुंबई आ गया।


पीड़िता का कहना है कि तनवीर हर हाल में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता है। परेशान हो कर मॉडल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

रांची के मॉडलिंग कंपनी संचालक पर मॉडल की फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का भी आरोप है। यहां तक की पीड़िता ने आरोपी से भाई और मां को जान का खतरा बताया है। मॉडल ने बताया कि 'द केरल स्टोरी' देखकर उन्हें हिम्मत मिली कि वो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा सके।

मॉडल के शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है। घटना राजधानी के गोन्दा थाना क्षेत्र की है। ऐसे में गोन्दा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने दुष्कर्म के एफआइआर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान पर मुंबई में शिकायत दर्ज कर इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई है। रांची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोषी बचेगा नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post