International Yoga Day 2023 : जल, थल से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न

 International Yoga Day 2023 : जल, थल से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व किया


दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व किया। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल हुए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शामिल हुए ।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है। मंगलवार को भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू ने आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।


9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों को भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को हमारे आस-पास की बढ़ती चुनौतियों को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें।


उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया।


योग गुरु बाबा रामदेव ने नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन भारतीय सनातन संस्कृति का अभिनंदन है, राष्ट्र का अभिनंदन है, जिसे पूरे विश्व में आत्मसात किया है।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।


उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।


भारतीय सेना के जवानों ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पैंगोंग त्सो में योग किया।


9वें योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज गर्व का दिन है कि आज प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। यह अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का बढ़ता हुआ प्रभाव दिखाता है।


जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की पुंछ ब्रिगेड ने योग किया।


विश्व योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक राष्ट्र, एक संस्कृति के रूप में यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है और इसे अपना रहा है।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों ने योग किया। इन जवानों की शानदार तस्वीरें भारतीय सेना ने पोस्ट की हैं।


उत्तर सिक्किम में 17,800 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की त्रिशक्ति वाहिनी के जवानों ने योग किया। 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 190 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां भारतीय सेना के जवान तिब्बत (चीन) के दक्षिण भाग से जुड़ी अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं।


भारतीय सेना के कर्मियों ने 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केरल के तिरुवनंतपुरम में पानी के नीचे योग किया। ये वीडियो भारतीय सेना ने शेयर की है।


दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की परंपरा है। यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज दुनिया के 192 देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं, दुनिया हमारे देश की परंपरा को अपना रही है।


 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून को कुवैत में भारतीय दूतावास में आयोजित किए गए । इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों और उत्साही लोगों, राजनयिक वाहिनी के सदस्य, कुवैत के दोस्त और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए। इसकी जानकारी कुवैत में भारतीय दूतावास ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post