CM नीतीश का SEX ज्ञान:'पुरुष रोज रात में करता है ना...', बेशरम बाबू के बयान ने बिहार(Bihar) से दिल्ली तक मचाया हंगामा

CM नीतीश का SEX ज्ञान:'पुरुष रोज रात में करता है ना...', बेशरम बाबू के बयान ने बिहार(Bihar) से दिल्ली तक मचाया हंगामा

पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा में प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया जिस पर पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा मच गया। 

बिहार भाजपा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों ने भी उनकी जमकर आलोचना की मगर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका बचाव किया है। 


दरअसल, नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे तथा इसी के चलते महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। 

उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ।।।, उसको ।।।। कर दो। इसी में संख्या घट रही है।' 

हालांकि, जिस समय वो ये बयान दे रहे थे उस समय भी सदन के अंदर कुछ विधायक असहज नजर आए।

 महिला विधायक खास तौर पर इस पर नाराज दिखाई दे रहीं थीं।

 विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान के बाद भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं। 

उन्होंने सदन के बाहर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नीतीश कुमार ने आज सदन में जिस प्रकार का बयान दिया है, उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं। 

मैं सदन में उनका प्रवचन सुनने का साहस नहीं जुटा पाई और बाहर आ गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post