तिनके की तरह बिखर गया कुएं के बाजू में बना पक्का मकान..

 तिनके की तरह बिखर गया कुएं के बाजू में बना पक्का मकान..

ब्रेकिंग न्यूज़ 

कौशांबी जनपद के सदर तहसील अंतर्गत चक गुरैनी

में तिनके की तरह बिखर गया कुएं के बाजू में बना पक्का मकान !


कौशाम्बी। सरसवा विकासखंड क्षेत्र के चक गुरैनी गांव में बुधवार की दोपहर एक मकान देखते ही देखते तिनके की तरह बिखर गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। 

जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान अचानक से जर्जर कुएं में समा गया। गनीमत रही की उस दौरान मकान में परिवार के लोग कोई नहीं थे। 

जिससे हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है, मकान गिरने से किसान हीरालाल और उसके परिवार को कठिनाइयों को झेलना पड़ रहा है। पीड़ित हीरालाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


मकान गिरने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है


डी पी सिंह पत्रकार आरडी न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश कौशांबी

Post a Comment

Previous Post Next Post