दीवाली से पहले एपीएस स्कूल में बच्चों ने बनाई सुन्दर रंगोली!

दीवाली से पहले एपीएस स्कूल में बच्चों ने बनाई सुन्दर रंगोली!


प्रयागराज/बमरौली ! दीपावली पर्व नजदीक आ जाने से ग्रामीणों में हर्ष उल्लास देखने को मिल रहा है। लोग घरों की लिपाई-पुताई और घर को सजाने में लगे हुए हैं।

बमरौली  बेगम बाजार के निजी स्कूल एपीएस में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


इसमें दीवाली से संबंधित चीजें तैयार कीं। जिसमें विद्यार्थियों बढ़ चढ़कर ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ  रंगोली बनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने दीप डेकोरेशन किया, जिसमें संस्था ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।


प्रतियोगिता कक्षावार हुई, जिसमें कक्षा एक से लेकर प्रत्येक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।


कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष, डायरेक्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post