प्रयागराज की पुरामुफ्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को प्रतिबंधित मांस के साथ किया गिरफ्तार

पूरामुफ्ती थानान्तर्गत चौकी बमरौली चौकी इंचार्ज शिव प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता

थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह व तेज तर्रार चौकी इंचार्ज शिव प्रताप सिंह की अपराध व अपराधियों पर पैनी नजर*


गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम का आपराधिक इतिहास रहा है


पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन व थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त व सहअभियुक्त को थाना पूरामुफ्ती पुलिस उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने मयफोर्स गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित गोमांस 1.2 कुन्तल, 01 अवैध तमन्चा .315 बोर, 02 अवैध जिन्दा कारतूस व 01 सेन्ट्रो कार बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम का आपराधिक इतिहास रहा है , थाना पुरामुफ्ती में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब हो की थाना पूरामुफ्ती में पंजीकृत मु0अ0सं0 - 294/22 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त मो0 इब्राहिम पुत्र मो0 हारून निवासी हटवा अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व उसके सहअभियुक्त मो0 अफजाल पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम रहीमपुर मौलानी थाना करारी जनपद कौशाम्बी* को थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा रविवार 2 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर लाल बिहारा अंकुर हास्पिटल के निकट थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 कुन्तल 20 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस व अभियुक्त मो0 इब्राहिम के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अवैध जिन्दा कारतूस व 01 सेन्ट्रो कार बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पूरामुफ्ती पर 1.मु0अ0सं0 63/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 2.मु0अ0सं0 64/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिव प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी बमरौली थाना पूरामुफ्ती  के सहयोगी का0 विनीत कुमार शुक्ला,का0 प्रिन्स यादव,का0 गोविन्द सरोज रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post