प्रयागराज मे BJP के लिए दरी बिछाकर,जन्म भूमि के लिए संघर्ष करने वाले गणेश केसरवानी बने महापौर;जाने उनका संघर्ष...

प्रयागराज मे BJP के लिए दरी बिछाकर,जन्म भूमि के लिए संघर्ष करने वाले गणेश केसरवानी बने महापौर;जाने उनका संघर्ष...



प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गणेश केसरवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अजय श्रीवास्तव को एक लाख 29 हजार 386 मतों से पराजित किया।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। 

पार्टी रणनीतिकारों ने यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा में आम कार्यकर्ता भी बड़े ओहदे तक पहुंच सकता है।

आम कार्यकर्ता के तौर पर वह 1987 में पहली बार भाजपा से जुड़े.गणेश ने संगठन के लिए दरी भी बिछाई और राम मंदिर आंदोलन में युवाओं के साथ बढ़ चढ़कर भागीदारी भी की।

गणेश ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और वार्ड अध्यक्ष भी बने।संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार तन-मन से जुटे रहे। वर्ष 2012 में वह पार्षद चुने गए।

1993 में दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष और उसके बाद संरक्षक भी चुने गए।

अपनी बेदाग छवि और समर्पण के बल पर वह जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे और बड़ी जीत हासिल की।

भाजपा के टिकट पर नगर निगम के महापौर की कुर्सी तक पहुंचने वाले उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की छवि पार्टी में जमीनी नेता की रही है।विहिप के साथ जन्मभूमि आंदोलन में संघर्ष के सफर को उन्होंने संगठन की सेवा के रूप में जारी रखा।बाद में मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल संयोजक के साथ ही महानगर मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर कमेटी में महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक भी रहे।

भाजपा के विजयी प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने प्रचंड बहुमत से मिली जीत का श्रेय बीजेपी की नीतियों और उनकी योजनाओं के साथ साथ चौतरफा हो रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि पद ग्रहण करने के बाद जनता की हर समस्याओं पर खरा उतरना पहला कर्तव्य होगा। साथ ही महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए भरपूर प्रयास रहेगा।

प्रयागराज में भाजपा मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने एक लाख 29 हजार 394 वोटों से सपा के अजय श्रीवास्तव को हराया। केसरवानी को दो लाख 35 हजार 636 वोट मिले, जबकि अजय को एक लाख 62 हजार 42 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्र, चौथे नंबर पर बसपा के सईद अहमद, पांचवे नंबर पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नकी खां और छठे नंबर पर आम आदमी के मोहम्मद कादिर रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post