न जाने कितने आफताब व श्रद्धा ;जिस तेजी से लिव-इन रिलेशनशिप का कल्चर बढ़ रहा है, वो चौंकाने के साथ ही चिंताजनक भी है.
लिव इन मे मर्डर का एक के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से ये बहस छिड़ गई है कि लिव इन रिलेशनशिप में रहना लड़कियों के लिए कितना सुरक्षित रह गया है? सवाल ये भी है कि ऐसे रिश्तों में हत्या की कई वारदातें होने के बाद भी पश्चिमी सभ्यता वाली इस संस्कृति का प्रचलन भारत में इतनी तेजी से आखिर क्यों बढ़ रहा है?
हमारे देश में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कोई कानून नहीं हैं. कानून बेशक नहीं है लेकिन फिर भी लिव-इन में रहना कोई अपराध भी नहीं है. सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों के फैसलों ने लिव-इन रिलेशनशिप को एक तरह से कानूनी मान्यता दे रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसलों के ज़रिए ऐसे रिश्तों के क़ानूनी दर्जे को साफ़ किया है. साल 2006 के एक केस में फ़ैसला देते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था कि, "वयस्क होने के बाद व्यक्ति किसी के भी साथ रहने या शादी करने के लिए आज़ाद है." उस फ़ैसले के साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप को क़ानूनी मान्यता मिल गई. अदालत ने कहा था कि कुछ लोगों की नज़र में 'अनैतिक' माने जाने के बावजूद ऐसे रिश्ते में रहना कोई 'अपराध नहीं है'।....
*श्रद्धा वाकर* एक 27 वर्षीय भारतीय महिला थी, जिसकी 18 मई 2022 को दिल्ली में उसके 28 वर्षीय प्रेमी और लिव-इन पार्टनर *आफताब अमीन पूनावाला* ने बड़ी हक निर्दयता से टुकड़े 2 काटकर हत्या कर दी थी। आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या की, फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंके थे।
आइए बताए और कितनी श्रद्धा लिव इन रिलेशनशिप की भेंट चढ़ चुकी है इसकी तादात तो बहुत है लेकिन की स्टोरी बताते है....
केस नं 1 *पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी महिला, लिव इन पार्टनर ने कर दी हत्या*
आगर मालवा: आगर मालवा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रह रही महिला की हत्या कर दी गई. महिला के साथ रिलेशनशिप में साथ रह रहे युवक ने ही विवाद के बाद महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
केस नं 2 *पति को छोड़ 6 साल से लिव-इन में रह रही थी, झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने लगा दी आग*
राजधानी दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की मौत का एक और खौफनाक मामला सामने आया है. यहां नॉर्थवेस्ट दिल्ली के अमन विहार में एक महिला अपने पति को छोड़कर 6 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी. कुछ दिनों पहले दोनों में झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने उसे आग के हवाले कर दिया. अब अस्पताल में महिला की मौत हो गई.
केस नं 3 *मुंबई;नालासोपारा में युवक ने की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पार्टनर की हत्या*
हार्दिक शाह और मेघा तोरबी 38 वर्ष पिछले छह माह से एक साथ रह रहे थे, लेकिन एक माह से नालासोपारा पूर्व के तुलिंज रोड स्थित सीता सदन नामक इमारत में रूम किराए पर लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हार्दिक बेरोजगार था, जबकि मेघा नर्स का काम करती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते हार्दिक ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था जिसे बाद मे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
केस 4 *लिव-इन पार्टनर ने कर दी महिला की हत्या*
राजधानी दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तिलकनगर इलाके में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या उसके पार्टनर ने कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पटियाला भाग गया. पुलिस को मौके से एक धारदार हथियार भी मिला है. पुलिस का कहना है कि दोनों ने पति पत्नी बनकर किराए पर रूम लिया था.घटना 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 22 की दरमियानी रात में हुई है. यहां रेखा रानी नाम की महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर मनप्रीत ने कर दी थी.डीसीपी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. पश्चिम विहार में उसका परिवार रहता है, जबकि मृतक महिला रेखा तलाकशुदा थी.
केस 5 *नजलू खान ने लिव-इन मे साथ रह रही महिला की कर दी निर्मम हत्या*
जयपुर: मालपुरा गेट थाना पुलिस ने लिव-इन-रिलेशनशिप में रहकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने के बाद फरार होने की फिराक में था। आरोपी ने महिला को घने जंगल में उसके साथ मारपीट की और हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपी नजलू खान मूल रूप से दोबड़ा कलां सूरवाल सवाई माधोपुर का रहने वाला है। वह जयपुर में सांगानेर में किराए पर रहता था।
केस 6 *निक्की यादव की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने करके शव फ्रिज मे रख दिया*
बीते तीन महीने में दिल्ली में यह दूसरा ऐसा मामला है,जब लिव इन में रह रही अपनी पार्टनर की हत्या करके आरोपी ने उसके शव को फ्रिज में छुपाकर रख दिया. 23 साल की निक्की यादव का शव वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को उसके प्रेमी साहिल गहलोत के परिवार के एक रेस्तरां में फ्रिज के अंदर मिला था. निक्की और साहिल पिछले लंबे समय से लिव इन पार्टनर के तौर पर रह रहे थे.
केस7 *अंबिकापुर छत्तीसगढ: *लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की हत्या*
आरोपी प्रेमी पूर्व में पत्नी की हत्या के आरोप में 15 साल की सजा काटकर लौटा था। महिला यहां दो बच्चों के साथ रहती थी। लिव इन रिलेशनशीप में रहने के बावजूद महिला द्वारा किसी गैर मर्द से मोबाइल में बात करने का लेकर उसका महिला से विवाद हुआ था और उसने साड़ी से गला घांटकर हत्या कर दी थी।
केस 8 *धर्म परिवर्तन न करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या*
जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसका विरोध करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने के आरोपी मिर्जापुर के एंबुलेंस चालक को कौशांबी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। कौशांबी के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिरदहन का पुरवा निवासी मो. आरिफ पिछले दो वर्ष से मिर्जापुर में 108 एंबुलेंस के चालक पद पर गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। वह यहां मऊ जिले के चंदा सिंह (35) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। एंबुलेंस चालक शादीशुदा है। उसने चंदा को कौशांबी में एक किराए के मकान में रखा था। जबकि खुद मिर्जापुर के गुरसंडी पीएचसी में मिले सरकारी आवास में रहता था।
पिछले दो दशक में हमारे यहां जिस तेजी से लिव-इन रिलेशनशिप का कल्चर बढ़ रहा है, वो चौंकाने के साथ ही चिंताजनक भी है.इसलिये कि कुछ महानगरों को छोड़ दें,तो ऐसे रिश्ते को आज भी पूरी तरह से सामाजिक मान्यता नहीं मिली है,फिर भी नौकरी पेशा युवतियों में इस तरह की रिलेशनशिप को अपनाने का क्रेज़ तेजी से बढ़ा है.शायद इसकी बड़ी वजह ये है कि इसमें शादी के रिश्ते जैसा कोई बंधन नहीं है और दोनों को अपनी मर्जी से जीने की आज़ादी मिलती है.लेकिन इसी आजादी की शुरुआत झगड़े से होती है,जिसका अंजाम किसी बड़े जुर्म के साथ खत्म होता है लेकिन अक्सर इसका शिकार लड़की ही बनती है.
हालांकि, अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति बिना तलाक लिए किसी के साथ लिव-इन में रहे तो ये गैर-कानूनी माना जाता है. लेकिन दो साल पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला दिया था कि , 'शादीशुदा होने के बावजूद लिव-इन में रहना कोई जुर्म नहीं है और इससे भी फर्क नहीं पड़ता कि पुरुष ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की है या नहीं.' पर, सच तो ये है कि अभी भी समाज में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है. ऐसे रिलेशन में रहने वाली लड़कियों के चरित्र पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं.


