5 जून पर्यावरण दिवस *धरती को एक हरा भरा इलाका बनाएं, जहां हर प्राणी चैन से रह पाए

 5 जून पर्यावरण दिवस :धरती को एक हरा भरा इलाका बनाएं, जहां हर प्राणी चैन से रह पाए


हर साल 5 जून यानी आज देश और दुनिया भर के लोग विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। इस दुनिया को प्राणी मात्र के लिए हरा भरा और संरक्षित रखने के उद्देश्य से ही इस दिन की शुरुआत हुई थी।


लगातार बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, कटते पेड़-पौधों के कारण संसार का अंत करीब आ रहा है। इसी स्थिति को सकारात्मक बदलाव प्रदान करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। जिसका मूल उद्देश्य जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक और सजग बनाना है। अगर आप भी इस उद्देश्य की पूर्ति करने में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आप अवश्य ही इन प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से अपने अपनों को जागरूक बनाएं।


विश्व पर्यावरण दिवस UNEP (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम) द्वारा आयोजित एक वैश्विक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1974 में मनाया गया था और तभी से हम इसे हर साल 5 जून को मनाते हैं। यह अभियान दुनिया की आबादी तक पहुंचने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय समस्याओं और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है। धरती माता की रक्षा के लिए इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय आयोजन में सभी को भाग लेना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post