आबिद अंसारी ने इस्लाम त्याग कर धारण कर लिया जनेऊ;धर्मपत्नी भी पतिधर्म निभाते हुए शबनम से बन गई खुशबू

 आबिद अंसारी ने इस्लाम त्याग कर धारण कर लिया जनेऊ;धर्मपत्नी भी पतिधर्म निभाते हुए शबनम से बन गई खुशबू

दंपती के दो पुत्र व दो पुत्रियों के भी नामकरण किए गए


आबिद बचपन से ही अपने धर्म इस्लाम को लेकर कट्टर स्वाभाव के थे। करीब छह माह की मानसिक जद्दोजहद के बाद भी उनका धर्म बदलने का इरादा धूमिल नहीं हुआ.अचानक न जाने क्या उनके मन में आया और वह हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आकर्षित हो गए।


इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया बात जिद पर आई और रविवार को उन्होंने सार्वजनिक घोषणा करते हुए अपने ही घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया।


बता दे जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी ग्राम निवासी इलियास अंसारी के निधन के बाद उनके तीनों बच्चे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। तीनों भाइयों में सबसे छोटा आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post