हकीम 'हाशिम' ने बीमारी ठीक करने के बहाने हिन्दू महिला से किया बलात्कार,बंधक बनाकर जिहादी गैग को सौंपा हुआ गैंगरेप

हकीम 'हाशिम' ने बीमारी ठीक करने के बहाने हिन्दू महिला से किया बलात्कार,बंधक बनाकर जिहादी गैग को सौंपा हुआ गैंगरेप*


महिला को कमरे में बंद कर के इस्लाम कबूल कराने का भी बनाया जाता था दबाव



उत्तर प्रदेश के एटा जिले में यादव समुदाय की एक हिन्दू महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।हिन्दू संगठनों ने आरोपित की गिरफ्तारी में देरी होने से नाराजगी जताई है। कोर्ट के आदेश पर 11 जून 2023 को पुलिस ने हाशिम सहित 2 अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज की है। 17 जून (शनिवार) को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के आगे बयान दर्ज करवाए।


मुजफ्फरनगर का हासिम है जो हकीम के तौर पर इलाके में झाड़फूँक का काम करता है। हाकिम पर आरोप है कि उसने पीड़िता का इलाज के नाम पर अपहरण किया और अलग-अलग जगहों पर बंधक बना कर साथियों संग गैंगरेप किया। 


यह मामला एकता के जलेसर थानाक्षेत्र का है। मूल रूप से मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला एटा के जलेसर में किराए का कमरा ले कर अपने बच्चे को पढ़ाती है। पीड़िता को काफी समय से ल्यूकोरिया नाम की बीमारी थी जिसका इलाज वो काफी समय से करा रही थी लेकिन उस से कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच उसे पास-पड़ोस की महिलाओं ने कहीं हाशिम के बारे में बताया।



 8 जनवरी 2023 को हकीम हाशिम पीड़िता से फिर जलेसर में मिला। यहाँ उसने काला जादू ठीक करने के लिए पीड़िता को अपने साथ गाजियाबाद के लोनी चलने को कहा। तब तक हाशिम ने महिला से खुद को हिन्दू बताया था। आखिरकार महिला हाशिम पर विश्वास कर के उसके साथ चली गई.

यहाँ हाशिम ने महिला का रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर के इस्लाम कबूलने का भी दबाव बनाया गया। काफी दिन पीड़िता को कमरे में बंद रखने के बाद 13 फरवरी 2023 को हाशिम महिला को अपने साथ ले कर फिर गाजियाबाद के लोनी आया। यहाँ हाशिम के साथ 2 अन्य संदिग्धों ने पीड़िता से गैंगरेप किया। 


पीड़िता को एक कमरे में बंद रखा जाता था। जब आरोपित कहीं बाहर जाते तो कमरे में बाहर से ताला लगा देते थे। शिकायत में बताया गया है कि 13 मार्च को हाशिम गेट में ताला लगाना भूल गया था और इसी वजह से महिला को निकल भागने का मौका मिल गया। महिला का आरोप है कि उसने 13 अप्रैल 2023 को जिले के SP को लेटर भेज कर अपने साथ हुई अनहोनी को बताया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आखिरकार पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट से केस दर्ज करवाया।


पुलिस ने महिला की शिकायत पर IPC की धारा 392, 342, 506 और 376 D के तहत FIR दर्ज की है। केस में हाशिम को नामजद करते हुए 2 अज्ञात का भी नाम दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post