अयोध्या में पहले दिन ही बना रिकॉर्ड, पांच लाख भक्तों ने किए अपने आराध्य रामलला के दर्शन

अयोध्या में पहले दिन ही बना रिकॉर्ड, पांच लाख भक्तों ने किए  अपने आराध्य रामलला के दर्शन


सीएम योगी आदित्यनाथ विशेष तौर पर कर रहे है मानीटरिंग


अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भक्तों का सैलाब आ गया है. भगवान राम के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में लगातार श्रद्धालु पहुंचे. 

उद्घाटन के बाद पहले ही दिन राम मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मंदिर प्रबंधन को उन्हें संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के आधिकारिक तौर पर खुलने के पहले ही दिन मंगलवार को पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं.


अयोध्या में उमड़े रामभक्तों के जनसैलाब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. 

उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साधु संतो और श्रद्धालुओं के रामलला के सुलभ एवं सहज दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के दिशानिर्देश दिए.


भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या में एक हजार रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। 

रामपथ पर दूसरे दिन भी सुबह से भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई रामलला के दर्शन को आतुर दिख रहा है। मंगलवार की अव्यवस्था जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का दावा है कि भीड़ लगातार मौजूद है, लेकिन उसके लिए व्यवस्था की जा रही है। आईजी ने बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील की है कि अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम अभी न बनाएं।

 उन्हें दो सप्ताह बाद यहां आने का अनुरोध किया गया है। वहीं, मंगलवार को भारी भीड़ जैसी स्थिति बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या पहुंचे। उन्होंने तमाम स्थिति का जायजा लिया।


राम मंदिर में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। सुबह से ही लोगों ने दर्शन के लिए लाइन लगा दी। अभी करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। 

शासन और प्रशासन के एक्टिव होने के बाद अब भीड़ को कंट्रोल कर लिया गया है। लोग अपनी बारी आने के बाद दर्शन कर रहे हैं।


अयोध्या में भारी भीड़ पहुंचने के बाद बाहर से आने वाली गाड़ियों पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे बाद में आकर दर्शन करें। 

अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ जुटने के बाद अन्य लोगों को पहले दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। 200- 200 के जत्थे में लोगों को मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।


रामलला के दर्शन की आस में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या के राम पथ पर सुबह पर तीन बजे से ही भक्तों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। भगवान राम ने सुबह 6 बजे से भक्तों को दर्शन देना शुरू कर दिया है। 

भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। आरएफ के एक हजार जवानों की तैनाती राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post