विजिया चौराहा के व्यापारियों की शोभा यात्रा हुई संपन्न

विजिया चौराहा के व्यापारियों की  शोभा यात्रा  हुई संपन्न


22 को  सुन्दरकाण्ड पाठ  का होगा भव्य आयोजन


  कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के थाना  अन्तर्गत  भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में विजिया चौराहा के समस्त व्यपारी बंधु और क्षेत्रवासियों के सहयोग से रविवार को भव्य शोभा यात्रा विजिया चौराहा से कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम तक निकाली गई। 



जिसमे राम भक्त भक्ति गानों के साथ भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा नगर गुंजमान रहा यात्रा के पीछे पीछे राम भक्तो ने प्रसाद वितरण करते हुए राम भक्तों ने यात्रा सफल बनाया। 


 वही भक्तों ने बताया 22 जनवरी सोमवार को कौशबेश्वर संकट मोचन आश्रम  में सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण किया जायेगा।


 कार्यक्रम के संयोजक  राजू केशरवानी ,रोहित मिश्र,कौशिक अग्रहरि,जय मां भवानी जरनल स्टोर अजय अग्रहरि, वैष्णव किराना स्टोर प्रद्युम अग्रहरि , रिंकू ट्रेडर्स के प्रो. रिंकू केशरवानी हिसामबाद वाले, जगत नारायण अग्रहरि,सुभम केशरवानी, मोहन लाल सेन,सुभम दुबे, विनोद मिश्रा वीएचपी,संजय शुक्ला, राहुल दुबे,आशुतोष पांडेय, कैलाश अग्रहरि,मनीष कुमार अग्रहरि,राहुल अग्रहरि,विकास अग्रहरि ,विजय पाल,विनय पाल,गुरु दयाल , नत्थू अग्रहरि,सहित समस्त विजिया चौराहा,कौशाम्बी के समस्त व्यापारी बंधु एवं क्षेत्रवासी यात्रा में सम्मलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post