बीजेपी के फूलपुर संसदीय चुनाव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक "बंधन गार्डन" मे हुई संपन्न

 बीजेपी के फूलपुर संसदीय चुनाव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक "बंधन गार्डन" मे हुई संपन्न


'पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित सभी पदाधिकारियो ने *"रूद्र धारा"(राष्ट्रीय समाचार पत्रिका)* का किया विमोचन' 


बमरौली /प्रयागराज : यूपी में बीजेपी के फूलपुर संसदीय चुनाव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बीजेपी की भविष्य की रणनीति व पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री रिकॉर्ड मतो से बनाने पर चर्चा की गई। 


साथ ही सभी उच्च स्तरीय पदाधिकारियो का जिसमे संगठन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी, राजेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा प्रयागराज, अनीता त्रिपाठी विधानसभा प्रभारी शहर पश्चिमी , गुरु प्रसाद मौर्या (विधायक फाफामऊ) लोकसभा संयोजक, राजेंद्र पटेल विधानसभा संयोजक, संजय श्रीवास्तव मंडल प्रभारी, तथा राजू राय का कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 


 कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में यूपी बीजेपी ने भविष्य की तैयारियों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री और वर्तमान लोकसभा चुनाव के आंध्र प्रदेश प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान पुरानी यादों को बताते हुए कहा कि जब हम चुनाव में सर्वप्रथम 2017 में आए उस समय शहर पश्चिम में किस तरह से दहशत का माहौल था लोग बीजेपी के हिंदुत्व के झंडे नहीं लगाते थे और किस तरह छुप-छुपा के सनातनी रहते थे। 


उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद और केंद्र में 2014 के प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में किस तरह से आज हर राष्ट्रवादी गर्व से तिरंगा व भगवा झंडा लगा रहा है और जय श्री राम बिना डरे हुए बोल सकता है । 

योगी और मोदी युग में किस तरह देश और प्रदेश का विकास हुआ है इस विकास को कायम  बनाए रखने के लिए हमें तीसरी बार भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को रिकार्ड मतो से प्रधानमंत्री बनाना है।


 इस बार 400 के पार जो देश के प्रधानमंत्री ने नारा दिया है उसे सार्थक करके दिखाना है ।इसी प्रकार सभी पदाधिकारियो ने कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त किए। 


बैठक मे दीपिका पटेल पार्षद नींवा,तारा देवी पार्षद बमरौली, छत्रपति पटेल ,दीनानाथ कुशवाहा, रॉबिन साहू ,चंद्रशेखर ओझा, राम जी शुक्ला, संतोष राय, मनजीत कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सोनू कुशवाह, चंद्रमा तिवारी सहित पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओ सहित पार्टी के कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय समाचार पत्र रूद्र धारा /आर डी न्यूज चैनल के एडीटर इन चीफ वी डी पांडेय, संपादक मिथिलेश कुमार वर्मा व टीम के लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post