दरिन्दे मौलवी ने मस्जिद मे काम के बहाने बुलाकर किया बलात्कार..कहा जान से मार दूँगा

दरिन्दे मौलवी ने मस्जिद मे काम के बहाने बुलाकर किया बलात्कार..कहा जान से मार दूँगा


क्या मस्जिद और क्या मदरसे कही भी बेटिया सुरक्षित नही


राजस्थान के पाली जिले में एक मस्जिद में एक लड़की का बलात्कार किए जाने का शनसनीखेज मामला सामने आया है।


रिपोर्ट के अनुसार, घटना पाली जिले के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र नाना की है। यहाँ पीड़िता के परिवार वालों ने शुक्रवार (3 मई) को पुलिस में शिकायत दी थी।

 शिकायत में उन्होंने बताया है कि मौलवी उनके घर बीते कई वर्षों से आ रहा था। मौलवी कहीं बाहर का रहने वाला है, जो अपने परिवार को लेकर मस्जिद के पास ही एक घर में रहता है। गुरुवार को मौलवी ने अपनी पत्नी को अपने गाँव पहुंचा दिया था।

 पत्नी बच्चों को भेजने के बाद वह पीड़िता के घर आया। यहाँ आरोपी मौलवी ने पीड़िता को कुछ जरूरी काम बता कर अगले दिन शुक्रवार को मस्जिद में आने को कहा और वापस लौट गया।

यहाँ मौलवी लड़की को मस्जिद के भीतर ले गया और रेप करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, आरोपी मौलवी ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी और बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद मौलवी ने लड़की को धमकी देते हुए आगे भी मुँह बंद रखने को कहा। 

वहीं, लड़की जब बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। आस-पड़ोस और परिचितों में जब पीड़िता का पता नहीं चला, तो परिजन तलाश करते हुए मस्जिद पहुँच गए।


शाम के तक़रीबन साढ़े 5 बजे मस्जिद के ही अंदर बने एक कमरे में मौलवी लड़की के साथ बंद मिला। जब, कमरे को खुलवाया गया तो लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

पुलिस ने मौलवी अब्दुल गनी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। वहीं, FIR दर्ज होने की खबर मिलते ही मौलवी मस्जिद छोड़कर भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post