इलाहाबाद पब्लिक स्कूल (APS)के बच्चों ने बनाई रंगोली:दीपावली पर्व पर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया..

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल (APS)के बच्चों ने बनाई रंगोली:दीपावली पर्व पर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया.. एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी..


दीपावली पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगोली और विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।



बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और अन्य कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन कलाकृतियों में दीपावली से संबंधित विभिन्न दृश्यों और प्रतीकों को दर्शाया गया था।

दीपावली का पर्व भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन अयोध्यावासियों ने अपने घरों को दीपों और झालरों से सजाया था, जिसकी परंपरा आज भी उत्साहपूर्वक निभाई जाती है।



लोग हर वर्ष दीपावली का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका तथा सहायक अध्यापिका प्रिया, खालिदा तथा रूबी ने बच्चों जिसमे सोनिका, अंशिका,ईफरा,आयुषी ,सेजल, उर्मिला, मिस्बाह,प्रांजलि और इराम को इन कलाकृतियों को बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post