Love Jihad *दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल वसीम निकला ‘लव जेहादी’, जबरन निकाह-धर्मांतरण; भाई से भी जबरन करवाया रेप

 Love Jihad *दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल वसीम निकला ‘लव जेहादी’, जबरन निकाह-धर्मांतरण; भाई से भी जबरन करवाया रेप


वसीम उसे पाउडर और नशीली दवाएँ खिलाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था


वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया


उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम पर लव जिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

महिला का आरोप है कि वसीम बीते 11 सालों से उसका बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वसीम ने उसे श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह वसीम की अम्मी जमीला उसे अपने घर ले गई। वहाँ जमीला ने उसे सेवई खाने के लिए दी। सेवई को खाने के बाद उसे नशा हो गया गया। इसके बाद वसीम ने उसका बलात्कार किया। जब उसे होश आया तो जमीला उस पर वसीम से निकाह करने का दबाव बनाने लगी।उसके इकलौते भाई को जान से मारने की बात कही। इसके बाद वसीम के परिवार ने उसका कई बार शोषण किया। 28 दिसंबर 2012 को वसीम से उसका जबरन निकाह करा दिया गया।

निकाह के बाद वसीम और उसके घरवालों ने उससे कई कागजों पर साइन कराए। इसके बाद उसका नाम बदलकर इकरा अहमद कर दिया गया। वसीम और उसके घर वाले आए दिन उसे यातनाएँ देते थे।

अप्रैल 2015 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद वसीम का अत्याचार और बढ़ गया। वसीम उसे पाउडर और नशीली दवाएँ खिलाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि वसीम के कहने पर उसका भाई आरिफ भी उसका बलात्कार करता था। मना करने पर उसे मारा-पीटा जाता था।

उसके साथ जो हो रहा था वह बताने पर उसका हाल श्रद्धा जैसे 36 टुकड़े करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कहा कि वे कहते थे कि ‘हमें तो कत्ल करने की आदत’ है। जमीला कहती थी कि ‘हमारे यहाँ जब हिंदू लड़कियों से मन भर जाता है तो उसे ऐसे ही काट दिया जाता है। अभी तो मेरा बेटा कई हिंदू लड़कियों से शादी करेगा’।

11 मई को वसीम ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और अपनी सर्विस रिवॉल्वर की डोरी से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वह 12 मई 2023 को किसी तरह वहाँ से भागकर हापुड़ अपने दादा के पास आई और वसीम व उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी।

यूपी की हापुड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार (29 मई 2023) को FIR दर्ज की। 


*गली गली लव जिहाद*



 गुजरात: वडोदरा में एक हिंदू महिला ने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद हुसैन शेख के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।


पीड़ित महिला वडोदरा के नवापुरा इलाके की रहने वाली है। इसी इलाके से सटे अंसारी मुहल्ला में आरोपित मोहम्मद हुसैन रहता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हुसैन उसके पीछे पड़ा हुआ था। जब भी वह घर से बाहर निकलती तो उसका पीछा करता था। 

शिकायत के मुताबिक 23 अप्रैल 2023 को महिला के पति घर पर नहीं थे। इसका पता पड़ोस में रहने वाले हुसैन को चल गया। वह रात के 2 बजे महिला के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। मुँह खोलने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। हुसैन ने बात न मानने पर एसिड अटैक की धमकी भी पीड़िता को दी।

विवाहिता हिंदू महिला के अनुसार मोहम्मद हुसैन उसे धमकीदेते हुए कहता था, “मैं एक मुस्लिम हूँ और तुम जानती हो कि मैं क्या कर सकता हूँ। मैं तुम्हें और तुम्हारे लड़के को ठीक कर दूँगा।” महिला की शिकायत के आधार पर नवापुरा पुलिस ने आरोपित मोहम्मद हुसैन के खिलाफ धारा 376, 354(ए)(डी), 323, 506(2), 406 व 452 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने महिला के जेवर बरामद कर लिए हैं जो हुसैन बेच चुका था।

Post a Comment

Previous Post Next Post