महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत का नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत का नियुक्ति पत्र वितरित किया गया



  बाल विकास पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत करते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में एकसाथ नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर  पूरे प्रदेश में से 320 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 09 अभ्यर्थी प्रयागराज जनपद के रहे। 


 महापौर  उमेश चन्द्र ’गणेश’ केसरवानी,  विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी,  सदस्य विधान परिषद श्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख सोरांव प्रदीप कुमार पासी एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा ’’संगम सभागार’’ में आयोजित कार्यक्रम में 09 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र अपने कर कमलों से वितरित किया गया।

 

महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत अभ्यर्थिंयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह प्रदेश सरकार का क्रांतिकारी कदम है। आज प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। महापौर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री गरीब एवं असहाय बच्चों का ध्यान रखती है और इस कार्य से आपको खुशी भी मिलती है। एक बार फिर से आप सभी को आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। जो भी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करेगा, वह आगे जरूर बढ़ेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि सेवा के दौरान आप जहां पर भी रहे, पूरी ईमानदारी व लगन के साथ कार्य करें। विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि आगे बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को करने के लिए कहा। आप सभी को आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूूं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की यह चाहत होती है, वह आगे बढ़े। आज आप लोगो का मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत हुई है। आप जिस कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करते है तथा उसे और कैसे बेहतर किया जा सकता है, के बारे में सोचेंगे तो निश्चित तौर पर आगे बढे़ेंगे और सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के बढ़ने से आपको आगे और कड़ी मेहनत के साथ अपने कार्य को करना होगा। आप लोग यदि अपने मनोयोग के साथ कार्य करेंगी, तो आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने व अन्य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करते रहने के लिए कहा।

    इस अवसर पर दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संजिता सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम,  ओम प्रकाश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर द्वितीय, विनीता अग्रहरि बाल विकास परियोजना अधिकारी जसरा, प्रह्लाद बाल विकास परियोजना अधिकारी, सैदाबाद,  आनन्द सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी करछना, सोम प्रकाश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी फूलपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, चाका एवं मेजा, मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।

          दिनांक 26.07.2023 को ही 12 बजे से 2 बजे तक ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’ के अन्तर्गत ’’पढ़ाई पाठशाला’’ का आयोजन किया गया, जिसका प्रसारण एक साथ पूरे प्रदेश में बेवलिंक के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा अपनी राय व महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। उक्त कार्यक्रम में वेवलिंक के माध्यम से जनपद प्रयागराज में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, समस्त मुख्य सेविकाएं एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं तथा लाभार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post