बिहार मे जंगल राज भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या,चाकुओ से गोद गोद कर बेरहमी से किया मर्डर

 बिहार मे जंगल राज भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या,चाकुओ से गोद गोद कर बेरहमी से किया मर्डर


भाजपा कार्यकर्ता राज कुमार मेहता की अपराधियों द्वारा छुरा और चाकू से अंग-अंग काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिवंगत मेहता के परिजनों के साथ मुलाकात की है।


बताया जा रहा है कि केनगर प्रखंड झुन्नी कला के अंतर्गत रोहिक टोला के निवासी 45 वर्षीय राजकुमार मेहता की हत्या सोमवार (24 जुलाई, 2024) को हुई। उन्हें 12 बार चाकुओं से गोदा गया। FSL की टीम ने अगले दिन मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू की। ये घटना झुन्नी इस्तमरार पंचायत और बेला रिकावगंज सीमा पर स्थित बड़ी नहर के कलवर्ट के निकट हुई। मौके से 2 चाकु और एक बाइक की चाबी बरामद हुई है। राजकुमार मेहता दवा की दुकान चलाते थे।


रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात के 9 बजे हुई, जब वो दुकान बंद कर के घर लौट रहे थे। उनके घर के पास के ही एक व्यक्ति ने दवा लेने के लिए उन्हें कॉल किया, तो उसे फोन पर चीखने-चिल्लाने की आज सुनाई दी। जब उसने जाकर देखा, तो राजकुमार मेहता को खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मृतक की बाइक अब तक गायब है। बिहार पुलिस इसे प्रथम दृष्टया लूटपाट की घटना बता रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post