Chandrayaan-3:इसरो चीफ सोमनाथ ने तिरुवनन्तपुरम में भद्रकाली के दर्शन के बाद चंद्रयान 3 पर दिया अपडेट

 Chandrayaan-3:इसरो चीफ सोमनाथ ने  तिरुवनन्तपुरम में भद्रकाली के दर्शन के बाद चंद्रयान 3 पर दिया अपडेट


चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो चीफ देश ही नहीं, दुनियाभर की सुर्खियों में हैं


तिरुवनन्तपुरम के भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मैं एक खोजकर्ता हूं। 


मैं चंद्रमा का अन्वेषण करता हूं। विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों की खोज करना मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। मैं कई मंदिरों में जाता हूं और कई धर्मग्रंथ पढ़ता हूं।


इसरो चीफ ने चंद्रयान 3 के लैंडर और रोवर का स्थिति का भी अपडेट दिया और कहा अच्छा डाटा मिल रहा है।


केरल के रहने वाले एस सोमनाथ ने तिरुवनन्तपुरमकेPournamikavu में स्थित भद्रकाली मंदिर में दर्शन और पूजा की इसके बाद उन्होंने कहा कि विज्ञान और यह विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों का पता लगाता हूं। यह मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है।


इसराे चीफ ने कहा कि चंद्रयान 3 अच्छे से काम कर रहा है। सबकुल बिल्कुल ठीक है। चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम और रोवर दोनों पूरी तरह से हेल्दी (अच्छे) हैं। 


इसमें लगे सभी पांच उपकरण ऑन है। इससे हमें काफी अच्छा डाटा भी मिल रहा है।

इसरो चीफ ने कहा कि अलग अलग मोड से परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद हमें चंद्रमा की सबसे अच्छी तस्वीर मिल जाएगी कि वहां की स्थिति कैसी है? 


चंद्रयान 3 के टच प्वाइंट को नाम शिवशक्ति रखने के सवाल पर इसरो चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह नामकरण किया है।


सोमनाथ ने कहा कि पीएम ने अगला नाम भी सुझाया है। जो कि तिरंगा है। दोनों भारतीय लगने वाले नाम हैं। 

इसरो चीफ ने कहा कि देखिए, हम जो कर रहे हैं उसका एक महत्व होना चाहिए। और देश के प्रधान मंत्री होने के नाते यह नाम रखने का उनका विशेषाधिकार है।

इसराे चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में 3 सितंबर तक हम काफी सारों प्रयोगों को पूरने करने के लिए स्थिति में हो जाएंगे.


चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो चीफ देश ही नहीं, दुनियाभर की सुर्खियों में हैं। 


इसरो चीफ ने चंद्रयान 3 के लैंडर और रोवर का स्थिति का भी अपडेट दिया और कहा अच्छा डाटा मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post