Aditya L1:अर्पित पांडेय ने प्रयागराज को किया गौरवान्वित ;आदित्य एल-1व चंद्रयान 3 की टीम का रहे हिस्सा

 Aditya L1:अर्पित पांडेय ने प्रयागराज को किया गौरवान्वित ;आदित्य एल-1व चंद्रयान 3 की टीम का रहे हिस्सा


आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग व्हीकल तैयार करने वाली टीम में अर्पित पांडेय भी हैं।वह चन्द्रयान 3 के लांचिंग टीम का हिस्सा रहे है ।


चंद्रयान-3 के बाद आज  इसरो ने आदित्य एल-1 लॉन्च कर दिया। इस टीम में संगमनगरी के अर्पित पांडेय भी हैं।


चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अर्पित की टीम में भी पहले से अधिक उत्साह है। उनकी टीम का मुख्य त्रिवेंद्रम में लांच व्हीकल तैयार करती है। 


इसके बाद उसे प्रक्षेपण के स्थान श्रीहरिकोटा भेज दिया जाता है। जहां पर उनकी टीम पहुंचकर उसे असेंबल करती है। इस पूरी कवायद में पूरी टीम हर समय लगी रहती है।


इसके बाद गगन यान की तैयारी भी जारी हैं। ऐसे में दीपावली पर अर्पित प्रयागराज अपने परिवार से मिलने आ सकते हैं।


उनके पिता कृपाशंकर पांडेय बताते हैं कि लगभग हर दिन बेटे से बात होती है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अर्पित की टीम में भी पहले से अधिक उत्साह है।


बता दे कि चंद्रयान-3 की चांद पर फतेह के बाद भारत ने सूरज की ओर छलांग लगा दी है. इसरो ने आज (02 सितंबर) को आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया.


आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग, चांद पर रोवर ने भी 100 मीटर की दूरी तय की

इस बीच, चंद्रमा के ऊपर प्रागन रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और आगे का सफर  जारी है. इस बात की जानकारी इसरो ने दी है. 


आदित्य एल1 की लॉन्चिंग पर *पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, "संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे." 


Aditya L1 Mission:* 'आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम', आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "देश को भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण पर गर्व और खुशी है. यह अमृत काल के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है."


Aditya L1 Launch Live: आदित्य एल1 ने बिजली पैदा करना शुरू किया- इसरो

आदित्य-एल1 ने बिजली पैदा करना शुरू कर दिया. सौर पैनल तैनात हैं. इसरो का कहना है कि कक्षा को ऊपर उठाने के लिए पहली अर्थबाउंड फायरिंग 3 सितंबर को लगभग 11:45 बजे निर्धारित है. 


वो डेटा मिलेगा जो किसी मिशन के पास नहीं', बोले आदित्य एल1 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक

आदित्य-एल1 मिशन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शंकरसुब्रमण्यम के. ने कहा, "सौर हेलियोफिजिक्स और खगोल विज्ञान दोनों डेटा पर पनपते हैं. सूर्य हमारा अपना तारा है और इसे समझना हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. इसलिए सात पेलोड की कल्पना की गई थी. इस मिशन के लिए डेटा का एक अनूठा सेट प्रदान किया जाएगा जो वर्तमान में किसी अन्य मिशन से उपलब्ध नहीं है."

Post a Comment

Previous Post Next Post