Manoj Jha Thakur Remark :RJD सांसद ने "ठाकुरों" पर दिया जिहादी सोच वाला विवादित बयान;बिहार मे घमासान
भड़के BJP विधायक, बोले- 'मेरे सामने ये बोला होता तो मुंह तोड़ देता'
मनोझ झा के बयान को लेकर लालू यादव की ही पार्टी दो फाड़ दिखाई दे रही है। बाहुबली नेता आनंद मोहन सहित उनके विधायक बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इसी बीच भाजपा के राजपूत MLA नीरज बबलू भी मनोज झा पर भड़क गए। उन्होंने कहा, यदि मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के मुंह तोड़ देता।
भाजपा MLA नीरज बबलू ने कहा, ''ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता। मनोज झा राष्ट्रिय जनता दल के बोलने पर ऐसे बयान दे रहे हैं।
मनोज झा के बयान पर MLA चेतन आनंद ने हमला बोला है। चेतन आनंद ने कहा, ''ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलते हैं तथा समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है।
ऐसे बयानों को सहन नहीं किया जाएगा।'' चेतन आनंद ने कहा, राज्यसभा में जब मनोज झा बोल रहे थे तो उन्होंने कविता के माध्यम से ठाकुर समाज को पूरी तरीके से विलेन के तौर पर पेश किया।
मनोज झा ने सुनाई थी ये कविता
"चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ठाकुर का।
भूख रोटी की, रोटी बाजरे की, बाजरा खेत का, खेत ठाकुर का।
बैल ठाकुर का, हल ठाकुर का, हल की मूठ पर हथेली अपनी, फसल ठाकुर की।
कुआं ठाकुर का, पानी ठाकुर का, खेत-खलिहान ठाकुर के, गली-मोहल्ले ठाकुर के फिर अपना क्या?"
राज्यसभा सांसद मनोज झा की ठाकुर की... कविता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद RJD) में आपसी कलह मचती दिख रही है।
एक ओर जहां राजद विधायक ने ठाकुरों का अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओरा खुद राजद ने सांसद झा के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर प्रतिक्रिया दी है।
राजद बोली- दमदार, शानदार और जानदार
इधर, राजद ने सांसद मनोज झा के उस वीडियो को दमदार, शानदार और जानदार बताया है, जिसमें उन्होंने ठाकुरों को लेकर कविता सुनाई है। राजद ने इसे अपने एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर साझा किया है।
राजद ने यह वीडियो विधायक चेतन आनंद की ठाकुर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और सांसद चेतावनी देने के करीब एक घंटे बाद साझा किया है।
सांसद मनोज झा का यह वीडियो उनके महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में हुई बहस के दौरान दिए गए भाषण का है। इसी संबोधन में ही झा ने कविता सुनाई थी, जिसमें उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया था।
इस विवाद को लेकर राजद ने सांसद मनोज झा समर्थन किया है। पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि सांसद झा के बयान की गंभीरता को कुछ तथाकथित लोगों ने नहीं समझा।
मन के अंदर बैठा ठाकुर.. वो मेरे अंदर भी हो सकता है, किसी के अंदर हो सकता है। उन्होंने तो यह भी कहा झा जी ने कि यह मेरे अंदर भी हो सकता है।
शक्ति सिंह यादव ने सवाल किया कि वो ठाकुर कौन है? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो ठाकुर अहंकार है।