Rape in Ujjain उज्जैन में नाबालिग बच्ची से हैवानियत:खून से लथपथ आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे भटकती रही मासूम; बोली- मां भी हुई शिकार

 Rape in Ujjain उज्जैन में नाबालिग बच्ची से हैवानियत:खून से लथपथ  आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे भटकती रही मासूम; बोली- मां भी हुई शिकार


मामा के राज्य मे मा- बेटी से हैवानियत;हैवानो पर चले बुल्डोजर !


म प्र: उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिन्दगी का मामला सामने आया है। महाकाल थाना इलाके में बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे।


बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। 

इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। 

उसने पुलिस को बताया- उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।


बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उसे खून चढ़ाया गया, बच्ची अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है।


एम पी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची शायद प्रयागराज (UP) की रहने वाली है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।


CCTV फुटेज में बच्ची सोमवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में हड़बड़ाती हुई पैदल जाती दिखी है।

वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर निकली और उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। बस पैदल इस कॉलोनी से उस कॉलोनी चली जा रही थी।


इसमें हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। लोगों के मूवमेंट पर भी काम हो रहा है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीमें भी इसमें लगी हुई हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।पुलिस टीम 72 घंटे के CCTV फुटेज खंगाल रही है।


मध्य प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर परिवार का पता करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है। 

फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।


पुलिस को ऑटो से खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अब बच्ची के ब्लड सैंपल लेकर मिलान करेगी। ऑटो ड्राइवर के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो भी मिले हैं।


पुलिस ने फ़ौरन केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। बच्ची को खून पुलिस वालों ने दिया। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।

 वहाँ मेडिकल के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ रेप होने की पुष्टि की। दूसरी तरफ CCTV फुटेज खँगाले जाने लगे। इन फुटेज में बच्ची घंटों से उज्जैन के अलग-अलग इलाकों में बदहवास हो कर भटकती और लोगों से मदद माँगती दिखाई दे रही है। 

लगभग 8 किलोमीटर की दूरी नाबालिग पीड़िता ने पैदल ही घायल हालत में तय की। इस दौरान वह सांवराखेड़ी मार्ग, तिरुपति ड्रीम्स, हाटकेश्वर विहार कॉलोनी सहित चिंतामण ब्रिज मार्ग पर भटकती रही।


बच्ची बेहद डरी हुई थी। वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी माँ के साथ भी दरिंदगी होने की जानकारी दी। हालाँकि, पीड़िता की माँ का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।


अभी तक हुई जाँच में पीड़िता के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के किसी हिस्से की निवासी होने की अपुष्ट जानकारी मिली है। 

मध्य प्रदेश पुलिस ने पुष्टि के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को सम्पर्क किया है। पीड़िता के मूल पते की तस्दीक करवाई जा रही है। 

अभी तक पीड़िता की माँ का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस बच्ची के ठीक होने की प्रतीक्षा कर रही है। 

पीड़िता उज्जैन क्यों, कहाँ और किसके पास आई थी इसकी भी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post