जिहादी जैद, जुहैब ने साथियों संग दलित लड़की का किया अपहरण, माँ को दी जातिसूचक गाली:धर्मांतरण करा निकाह की धमकी

जिहादी जैद, जुहैब ने साथियों संग दलित लड़की का किया अपहरण, माँ को दी जातिसूचक गाली:धर्मांतरण करा निकाह की धमकी


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित युवती के अपहरण का मामला सामने आया है।


पीड़िता की माँ ने अपनी बेटी के धर्मांतरण की साजिश की आशंका जताई है। 

आरोपितों के नाम जुहैब, साहिल, भोलू और जैद हैं। पीड़िता की माँ को जातिसूचक शब्द बोले गए। पुलिस का दबाव बनता देख कर आरोपित पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ कर भाग गए हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना लखनऊ के थानाक्षेत्र महिलाबाद की है। यहाँ की रहने वाली दलित समुदाय की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ खेतों से लौट रही थी।

 जब महिला बख्तियारपुर के पास पहुँची तब 2 बाइकों पर सवार 4 युवक वहाँ आ धमके। इन सभी ने शिकायतकर्ता की बेटी को जबरन खींच कर अपनी बाइक पर बिठा लिया।


पीड़िता ने आरोपितों के तौर पर जुहैब, साहिल, भोलू और जैद की पहचान की। उसी रात वह जुहैब के घर पहुँची। महिला ने जुहैब के घर वालों से अपनी बेटी को मुक्त करने की मिन्नत की। 


पीड़िता माँ से बताया कि वो लड़की को इस्लाम कबूल करवा के उसका निकाह जुहैब से करवाएँगे।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुहैब, जैद, भोलू और साहिल के खिलाफ FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आरोपित पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया और भाग निकले। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post