The Kerala Story: लव जिहाद कर 32000 लड़कियों को बनाया ISIS आंतकी?

 The Kerala Story: लव जिहाद कर 32000 लड़कियों को बनाया ISIS आंतकी?


'The Kerala Story: लव जिहाद कर 32000 लड़कियों को बनाया ISIS आंतकी?



केरल स्टोरी' रिलीज से पहले से ही विवादों में हैं। कांग्रेस से लेकर वाम दल इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इसकी तुलना 'द कश्मीर फाइल्स' से भी हो रही है।



'द केरल स्टोरी' मेकर्स दावा करते हैं कि ये कहानी केरल में हिंदू और क्रिश्चन महिलाओं के धर्मातरंण और सीरिया भेजे जाने की है। फिल्म का जब टीजर रिलीज हुआ तो भी विवाद हुआ और अब ट्रेलर के बाद भी ये कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें बुर्के में नजर आ रहीं अदा शर्मा कहती हैं, 'मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णन था। मैं नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी। अब मैं फातिमा हूं। एक आईएसआईएस आतंकवादी, जो अफगानिस्तान की जेल में बंद है। मैं यहां अकेली नहीं हूं। मेरी जैसी 32 हजार लड़कियां हैं, जो कंवर्ट होकर सीरिया और यमन के रेगिस्तान में दफन हो चुकी हैं। नॉर्मल लड़की को खतरनाक आंतकवादी बनाने का खतरनाक खेल चल रहा है। वो भी खुलेआम। क्या इसे कोई नहीं रोकेगा? ये है मेरी कहानी। ये है उन 32000 लड़कियों की कहानी। ये है केरला स्टोरी।'

राज्य की सतारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे जहरीली फिल्म कह दिया।इस आंकड़े पर लगातार मेकर्स से सवाल हो रहे हैं कि वे ये आंकड़ा कहां से लाए। इस पर फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्‍तो सेन ने 'ऑल्ट न्यूज' संग बातचीत में कहा कि, 'ये 32000 के आकंड़े उनके नहीं बल्कि केरल विधानसभा में खुद सीएम ओमन चांडी ने बताया था।'

'द केरला स्टोरी' (The Kerala Story). फिल्म में उन लड़कियों की कहानी दिखाने का दावा किया गया है जिन्होंने इस्लाम कबूल किया और फिर वो आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो गईं. वो इराक और सीरिया गईं और वहां जाकर ISIS में शामिल हो गईं. इस फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज हुआ. इससे पहले नवंबर 2022 में इसका टीजर आया था. टीजर में दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार हिंदू और ईसाई महिलाओं ने इस्लाम धर्म कबूल किया. इसके बाद इन्हें सीरिया ले जाकर ISIS में शामिल करवाया गया.

कांग्रेस ने तो इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर दी है।यह पहली बार नही हो रहा है कि  कांग्रेस किसी राष्ट्रीय हित के बिषय पर विरोध कर रही है यह उसका चाल चरित्र ही है हर देश विरोधी गतिविधि का साथ देना

Post a Comment

Previous Post Next Post