Independence day 2023: बलिदानियों को नमन कर भगवतपुर ब्लॉक मे धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

 Independence day 2023: बलिदानियों को नमन कर भगवतपुर ब्लॉक मे धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस


मुख्य अतिथि वी डी पांडेय (एडीटर इन चीफ आर डी न्यूज ग्रुप ) ने भारत आर ओ जल प्लाट पर फहराया तिरंगा


    15 अगस्‍त को देशभर में 76वां स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक में भी जगह जगह प्रभातफेरी व तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस आयोजन में लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस दौरान सरकारी व निजी संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ।

भारत आर ओ जल संस्थान मे भी फहराया गया तिरंगा

 इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए बलिदानियों को नमन किया। कस्बा में विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय समाचार पत्र रूद्र धारा (rdnews18.blogspot.com) RD न्यूज़ के प्रधान संपादक विष्णु देव पांडे ने शान से तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के पश्चात अपने विचार रखे। 


श्री पांडे ने कहां कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश दुनिया भर में यही नहीं चांद की धरती में भी तिरंगे फहरा रहा है। देश का विकास हो रहा है। हर घर में तिरंगा फहरा रहा है। हर घर तक चल पहुंच रहा है ,बिजली पहुंच रही है ,चारों ओर सड़कें, शिक्षण संस्थान ,अस्पताल बनाए जा रहे हैं। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। देश के प्रधानमंत्री के कार्यों की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ भी विकास कार्यों में पताका लहरा रहे हैं। माफिया जमींदोज हो रहे हैं। गरीब का उत्थान हो रहा है। बुलडोजर मॉडल पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है। देश से लेकर प्रदेश तक आज भारत सुरक्षित है ।आतंकवाद नक्सलवाद ,पत्थरबाजी, माफिया राज का खात्मा हो रहा है।उन्होने कहा वास्तव में आजादी सही मायने मे देश को पता चला 2014 के पश्चात जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने और कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के साथ भी रहा, जहां दंगाई दंगा करते थे। विकास का कार्य नहीं होता था ।माफिया सक्रिय थे, आम आदमी का जीवन नर्क हो गया था ।आज देश 76 वा स्वतंत्र दिवस मना रहा है। हर घर में तिरंगा हर हाथ में तिरंगा एक महा पर्व के रूप में तिरंगामय भारत नजर आ रहा है । 


मंच पर उपस्थित पूर्व ग्राम विकास अधिकारी संग्राम सिंह ने भी राष्ट्रवाद की भावना से वोत परोत अपने विचार रखें ।उन्होंने कहा कि मेरी इतनी उम्र हो गई इस तरह का भव्य तिरंगामय महापर्व मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा ।आज चारों तरफ हर घर में तिरंगा शान से लहरा रहा है। देश विकास की ओर बढ़ रहा है ।आतंकवाद का खात्मा कर प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को भी सरकार किया है। कश्मीर से धारा 370 35  हटाकर भारत के इतिहास में एक नया अध्याय रचा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया पहले जहां विकास के पहले पैसे भ्रष्टाचारियों की भेट चढ़ जाते थे। आज उन सब से पैसे बचाकर आम आदमी के कल्याणकारी कार्यों में लगाए जा रहे हैं। किसान का, जवान का सभी भारतीयों का कल्याण करने की योजनाएं चल रही है। कोरोना कल में देश में मेड इन इंडिया के वैक्सीन ने भारत के ही भारतीयों के रक्षा नहीं की बल्कि विदेशों में भी हमने जहाज में भर भर कर वैक्सीन और दवाइयां भेजी ।आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है ।आज का नया भारत चीन पर निर्भर नहीं है ।हर क्षेत्र में दूरसंचार के क्षेत्र में उपग्रह के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ।आज का नया भारत आत्मनिर्भर भारत बन गया।



इस अवसर पर आर डी न्यूज टीम के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक मिथलेश कुमार वर्मा ने भी अपने विचार रखे ।पंडित पवन शुक्ल ने कहा हमारी आजादी लाखो राष्ट्र भक्तो के कुर्बान होने के बाद मिली है ।उन्होने चन्द्र शेखर आजाद सहित तमाम क्रांति वीरो को नमन करते हुए आजादी मे उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भारत आर ओ जल के प्रोपराइटर दिनेश कुमार सोनकर,अमित कुमार सोनकर,संग्राम सिंह,पवन शुक्ल,श्रवण कुमार शर्मा,सुजीत शर्मा,विरेन्द्र दुबे ,सूर्य नारायण सिंह राकेश कुमार,धर्मेंद्र,उमेश व पिंटू(अमित) सोनकर आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post