Muslim doctor left Islam :महिला डॉक्टर ने सनातन से प्रभावित होकर इस्लाम त्याग अपनाया हिन्दू धर्म, अब जान को खतरा लगाई गुहार

 Muslim doctor left Islam due to Sanatan influence:

महिला डॉक्टर ने सनातन से प्रभावित होकर इस्लाम त्याग अपनाया हिन्दू धर्म, अब जान को खतरा  लगाई गुहार


असम : डिब्रूगढ़ की मुस्लिम महिला डॉक्टर अलीमा अख्तर ने अपने ही परिवार और जमात से जान का खतरा बताया है। डॉक्टर ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।


डॉक्टर के पोस्ट को सीएम डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे फिर से डीजीपी को री-ट्वीट कर कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।


डीजीपी जीपी सिंह को एक्स पर पोस्ट कर लेडी डॉक्टर ने गुहार लगाई कि उसका परिवार उसे एक मौलवी से निकाह करने के लिए मजबूर कर रहा है। डॉक्टर ने अपनी जान बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ सरमा इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।


स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने वाली असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एएमसीएच) डिब्रूगढ़ की मुस्लिम महिला डॉक्टर अलीमा अख्तर ने अपने ही परिवार और जमात से जान का खतरा बताया है।


मुस्लिम समुदाय की महिला जो कि पेसे से डाक्टर है ।वह सनातन धर्म से इस कदर प्रभावित हुई कि उन्होंने इस्लाम का त्याग कर हिन्दु बन  गयी ।लेकिन इसकी जानकारी जैसे ही कट्टरपंथियो को हुई वह उसको जान से मारने की धमकी देने लगे ।


अपनी जान को खतरा भागते हुए महिला डॉक्टर ने अब असम के पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई है ।जिसका असम के सीएम ने भी गंभीरता से लिया है ।

मुस्लिम महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उसकी जान को खतरा है। और उसके परिवार वाले जबरदस्ती उसकी शादी एक मौलाना से कराने की कोशिश कर रहे हैं।


डॉक्टर अलीमा अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।


वीडियो पर संज्ञान लेते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मामले की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों से कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करने को कहा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर महिला का वीडियो साझा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post