रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में जबरदस्त हिंसा शोभायात्रा के दौरान जिहादियो ने फेके बम व छतों से बरसाए पत्थर

 रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में जबरदस्त हिंसा शोभायात्रा के दौरान जिहादियो ने फेके बम व छतों से बरसाए पत्थर


बंगाल मे टीएमसी की तालिबानी हुकूमत


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं। इसमें कई लोग घायल हो गए।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते देखा जा सकता है।

घायल लोगों को इलाज के लिए बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "शांतिपूर्ण रामनवमी जुलूस के लिए प्रशासन से सभी अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद, मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में बेलडांगा - II ब्लॉक में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया। अजीब बात है, इस बार ममता पुलिस इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई। आंसू गैस इसलिए छोड़ी गई ताकि जुलूस अचानक समाप्त हो जाए। राम भक्तों पर गोले दागे गए।''

मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में ही बुधवार शाम को एक और घटनी हुई। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’

आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर दंगे भड़कने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने चुनाव आयोग के द्वारा मुर्शिदाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक को हटाने के बाद आई थी। ममता ने कहा था, "आज भी सिर्फ बीजेपी के निर्देश पर मुर्शिदाबाद के DIG को बदल दिया गया। अब अगर मुर्शिदाबाद और मालदा में दंगे होते हैं, तो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post