मोदी लेगे शपथ बनेगा रिकॉर्ड!पंडित नेहरू के बाद 3 बार PM की शपथ लेने वाले दूसरे व पहले गैर कांग्रेसी PM होगे!

मोदी लेगे शपथ बनेगा रिकॉर्ड!पंडित नेहरू के बाद 3 बार PM की शपथ लेने वाले दूसरे व पहले गैर कांग्रेसी PM होगे!


7 देशो के PM भी होगे शपथ समारोह मे होगे शामिल


मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 7 विदेशी नेताओं सहित 8,000 से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह महात्मा गांधी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इसके बाद PM ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया। वे आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे।


7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में NDA नेताओं ने मोदी को अपना नेता चुन लिया। अब शपथ का इंतजार है। 

समारोह में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर 7 पड़ोसी देशों- श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे।

मोदी आज 11.30 बजे अपने आवास पर सहयोगी दलों के नेताओं और संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी, HAM पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मंत्री बनेंगी।


LJP(R) अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।


रविवार को होने वाले समारोह में मोदी के साथ तीन दर्जन अन्य सांसद भी शपथ ले सकते हैं। इसमें सहयोगी दलाें की भी बड़ी हिस्सेदारी होगी। शपथ लेने वालों में युवा अधिक हो सकते हैं।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 7 विदेशी नेताओं सहित 8,000 से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया है। इसमें अलग-अलग प्रोफेशन के लोग और सांस्कृतिक कलाकार शामिल हैं।


मोदी ने सफाईकर्मियों, ट्रांसजेंडर और नए संसद भवन में काम करने वालें श्रमिकों को भी न्योता दिया है। देश की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को भी खास निमंत्रण भेजा गया है।

 वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी न्योता भेजा गया है। वे 34 साल से सेवा में हैं।


नरेंद्र मोदी पिछले 24 साल में 6 बार शपथ ले चुके हैं। इसमें उन्होंने 4 बार सीएम और 2 बार पीएम पद की शपथ ली। 2024 में मोदी 7वीं बार शपथ लेंगे।


राजघाट के बाद पीएम मोदी पूर्व पीएम अटल जी के समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचे। यहां उन्होंने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।


मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 7 पड़ोसी देशों के लीडर्स शामिल होंगे। इनमें मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, बांग्लादेश की PM शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेपाल के PM प्रचंड, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ, भूटान के PM शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शामिल हैं।


शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे।


TDP कोटे से तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे। जयदेव गल्ला ने दोनों के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।


कैबिनेट को लेकर चर्चा है कि अगर अमित शाह, शिवराज सिंह और राजनाथ जैसे नेताओं में कोई कैबिनेट में शामिल नहीं हुआ तो इनमें से कोई भाजपा अध्यक्ष बन सकता है।


सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कोटे से सर्वानंद सोनोवाल, विप्लव देव, मनोहर लाल खट्‌टर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, अनिल बलूनी, हेमा मालिनी, गजेंद्र शेखावत, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, सुरेश गोपी, डी.पुरंदेश्वरी, सरोज पांडे, संबित पात्रा आदि मंत्री बन सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post