Chandrayaan-3:भारत की चांद पर जय हो ! ISRO ने रचा इतिहास; ये उपलब्धि पाने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

 Chandrayaan-3:भारत की चांद पर जय हो ! ISRO ने रचा इतिहास; ये उपलब्धि पाने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत


भारत का नाम अब विश्व के उन 4 देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं


 दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत


चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंड कर चुका है, जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर आसानी से अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। 


अब ISRO ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है। Chandrayaan-3 ने चांद की दक्षिणी सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। बीते चार वर्षों से ISRO के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक जो मेहनत कर रहे थे, वो पूरी हो चुकी है। भारत का नाम अब विश्व के उन 4 देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं। 


चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*- ने भी इसे लेकर खुशी जताई है. पीएम मोदी ने कहा, "जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है. भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आजतक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है."


140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और ISRO के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की 4 साल की कड़ी मेहनत और लगन आखिर रंग ले ही लाई और अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है।  


दुनिया में अब तक चांद पर महज तीन देश सफलतापूर्वक उतर पाए थे। अमेरिका, रूस (तब सोवियत संघ) और चीन। लेकिन, ये भी दक्षिण ध्रुव पर नहीं उतरे थे। भारत के चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता पाई है, तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 


वहीं, दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच दिया है। 


चंद्रयान-3 ने चांद पर इतिहास रच दिया है. चंद्रयान ने अपने तय समय पर चांद की सतह पर लैंडिंग की. चंद्रयान की इस सफल लैंडिंग के बाद देशभर में खुशी का माहौल है और इस मिशन ने दुनियाभर में भारत के मान को और ज्यादा बढ़ा दिया है. हर तरफ मिशन को लेकर बधाईयां दी जा रही हैं.


यहां चंद्रयान-3 का रोवर वहां की मिट्टी, वातावरण के साथ वहां मौजूद मिनरल्स और पानी होने की संभावना का कलेक्ट करेगा.


लैंडिंग के बाद क्या होता है प्रोसेस?


दरअसल, चंद्रयान-3 के तीन हिस्से हैं. एक है प्रोप्लशन मॉड्यूल, जो लैंडर को चांद की कक्षा तक लेकर गया है. इससे हाल ही में विक्रम अलग हो गया और प्रोप्लशन मॉड्यूल चांद की सतह में घूम रहा है. 


इससे दो चीज अलग हुई, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल है. इसमें विक्रम तो लैंडर है, जो चांद पर लैंड करेगा और उसमें से रोवर अलग होगा, जो चांद की सतह पर घूमेगा और वहां से डेटा भेजेगा. ऐसे में सफल लैंडिंग के बाद रोवर अपना काम शुरू कर दिया है.


दरअसल, भारत पहला ऐसा देश है, जिसके मिशन ने चांद के साउथ पोल हिस्से में लैंडिंग की है. यहां चंद्रयान का रोवर वहां की मिट्टी, वातावरण के साथ वहां मौजूद मिनरल्स और पानी होने की संभावना का कलेक्ट करेगा. 


दक्षिणी ध्रुव पर कई ऐसे क्रेटर्स हैं जो अरबों साल से अंधेरे में डूबे हुए हैं और यहां कभी सूरज की रोशनी नहीं पड़ी. ऐसे में इस दुर्लभ स्थान से रोवर की ओर से डेटा कलेक्ट करना काफी ऐतिहासिक है. 


इससे कई तरह कि रिसर्च में आसानी होगी और स्पेस साइंस में भारत का काफी अहम योगदान होगा. अगर यह एकत्र की गई जानकारी लैंडर को भेजेगा और लैंडर इसे भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क को भेजेगा. 


साथ ही ये चांद की सतह पर मैग्नीशियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, पोटेशियम, कैल्शियम, टाइटेनियम और आयरन जैसे तत्वों की उपस्थिति का पता लगाएगा.


आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था.अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार भी किया. भारत अब चंद्रमा पर है."--पीएम मोदी 


मोदी ने कहा, "इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं. कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं."


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी प्रक्रिया देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर से वचुर्अल माध्यम के जरिए भारतीय अंतरिक्ष केंद्र अनुसंधान (ISRO) केंद्र से जुड़े. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है.

#Tags: चंद्रयान 3 को शुभकामनाएं , चंद्रयान 3 के लिए इसरो को शुभकामनाएं , चंद्रयान 3 चंद्रमा पर किस समय उतरेगा , चंद्रयान 3 , चंद्रयान 3 ड्राइंग , चंद्रयान 3 कब लैंड करेगा , चंद्रयान 3 कब लॉन्च होगा , चंद्रयान 3 कब लॉन्च हुआ .

Post a Comment

Previous Post Next Post