Chandrayaan-3 Mission:मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी से पहले देशभर में पूजा-पाठ और जश्न का माहौल

 Chandrayaan-3 Mission:मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी से पहले देशभर में पूजा-पाठ और जश्न का माहौल


भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO इतिहास रचने के करीब है. आज शाम 6 बजे के बाद चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिग होगी


आज चांद पर हिंदुस्तान तिरंगा फहराने जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर है. इतिहास रचने से भारत कुछ घंटे ही दूर है. भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है.

इसरो के चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है. ऐसा होने पर भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा.


प्रयागराज में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने संगम पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए रेत से आकृति बनाई बनाई.


लखनऊ के श्री मनकामेश्वर मंदिर की महंत देवयज्ञ पुरी ने चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पूजा और हवन किया.


बिहार के बस्तर जिले में इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पुजारी और लोगों ने पूजा-अर्चना की.


भारत ने वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत चंद्रमा पर लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इस बार सफल लैंडिंग के लिए इसरो (ISRO) ने इसमें कई अतिरिक्त सावधानियां बरती हैं।



ISRO के वैज्ञानिकों की एक टीम ने चंद्रयान-3 के एक मॉडल के साथ पूजा की. हर बड़े मिशन से पहले इसरो के वैज्ञानिक मिशन की सफलता के लिए तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं.


बता दें कि चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर धीरे से उतरना और रोवर के साथ इसका पता लगाना है. अगर भारत इस मिशन में सफल हो जाता है तो भारत ये उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन सफल लॉन्चिंग कर चुके हैं.


इस बार इसरो के वैज्ञानिकों ने कई परीक्षणों के बाद लैंडर के डिजाइन को अपग्रेड किया है, नाकि इस बार मिशन की सफलता को सुनिश्चित किया जा सके. इसके लिए पिछली बार की तुलना में लैंडर को मजबूत बनाया गया है. इसमें बड़े और शक्तिशाली सौर पैनल का इस्तेमाल किया गया है. चंद्रयान 3 की स्‍पीड को निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त सेंसर लगाए गए हैं. कुल मिलाकर इस मिशन में हर गलती की गुंजाइश को खत्‍म करने का प्रयास किया गया है.


*इसरो ने बताया- तय समय पर होगी लैंडिंग*

ISRO ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ऑटोमेटिक लैंडिंग सिस्टम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शाम करीब 17:44 बजे निर्धारित प्वाइंट पर लैंडर मॉड्यूल (LM) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. लाइव टेलीकास्ट 17:20 से शुरू होगा*


*केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा*  'भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है. हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा.


*मिशन की सफलता के लिए योग गुरु रामदेव ने की पूजा*

चंद्रयान की कामयाबी  के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है. योग गुरु रामदेव ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए हरिद्वार में पूजा की.


*ब्रिटेन से अमेरिका तक शुभकामनाओं की गूंज*

मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है. लंदन में भारतीय छात्रों ने उद्य शक्ति माता मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूजा की. वहीं अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने हवन कराया.



यूनाइटेड किंगडम में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के भारत में मौजूद उच्चायुक्त ने भी चंद्रयान मिशन को गौरव का क्षण बताया है.



साल 2019 में आखिरी 15 मिनट में ही भारत के चंद्रयान मिशन को झटका लगा था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3 इस बार 15 मिनट्स ऑफ टेरर को पार कर नया इतिहास लिख देगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post