इलाहाबाद पश्चिमी में प्रवीण पटेल ने मांगा जनता का समर्थन

इलाहाबाद पश्चिमी में प्रवीण पटेल ने मांगा जनता का समर्थन 

इलाहाबाद उत्तरी में बहेगी विकास की गंगा: प्रवीण पटेल


प्रयागराज :फूलपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने बुधवार को इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र (फूलपुर लोकसभा) में सघन जनसंपर्क कर जनता का समर्थन मांगा। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं चुनाव की दृष्टि से बनाए गए विधानसभा संयोजक सह संयोजक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के बीच जाकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद मंडल अंतर्गत शाहगंज, नकाशकोना, बड़े स्टेशन, खुल्दाबाद हिम्मतगंज, लूकरगंज, राजरूप पुर मंडल अंतर्गत कर्बला चौराहा, नई आबादी चकिया, साईधाम अपार्टमेंट, कलिंदीपुरम, घुंघरू चौराहा जबकि सदर यमुना पट्टी मंडल के पीपल गांव, असरावल खुर्द, विषौना चौराहा, करेंहदा, सैदपुर, बक्शी मोंढ़ा एवं जलालपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा विकास की बयार मोदी की गारंटी है और इलाहाबाद पश्चिमी में एक समय माफियाओं गुंडों का साम्राज्य था जिसे भाजपा सरकार में नेस्तनाबूत कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और वे फूलपुर लोकसभा को विकसित बनाने का संकल्प लेते हैं। इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। 


इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल, राजेश पटेल, राम जी शुक्ला, राजीव राय, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, लवलेश मिश्र, अनिल गोस्वामी, गौरव गुप्ता, राजेश सिंह पटेल, अजय निषाद गौरव गुप्ता, कौसिकी पटेल, ज्ञानबाबू केशरवानी श्रवण पाल, विक्रम पटेल, संजय सिंह नन्हा, पाल दिलीप पटेल, शेखर पाल ,अंजनी यादव मुरारी पासी राजू पासी भीम पासी रामलोचन साहू, अरुण चौहान, गुलाब पटेल पार्षद रोचक दरबारी रोमा भारतीय पार्षद मिथिलेश सिंह पार्षद दिग्विजय कुशवाहा, पार्षद मंजीत कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र उपस्थित रहे।


इलाहाबाद उत्तरी में बहेगी विकास की गंगा: प्रवीण पटेल


फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि कटरा स्थित माधव कुंज के सामने कारपेंट्री चौराहे के पास चुनाव कार्यालय खोला गया है जहां मंगलवार को वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पत्नी गोल्डी पटेल के साथ कार्यालय का पूजन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि उत्तरी विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा जी जान से मेहनत की है और इस चुनाव में भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही वे चुनाव लड़ रहे हैं। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया जायेगा। पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि इलाहाबाद उत्तरी की जनता ने उन्हें कई बार जिम्मेदारी सौंपी है और अब प्रवीण पटेल जनता के सामने हैं । मोदी ने विकास का जो मॉडल खींचा है उससे विपक्षी बेचैन हैं। महिला मोर्चा ने भी चुनाव में उतरने को लेकर हुंकार भरी।


इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, संजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अनुज सिंह परिहार, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, नीलू शुक्ला, नवीन शुक्ला, आस्तिक शुक्ला, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post