प्रयागराज का भगवतपुर सबसे स्वच्छ और सुंदर ब्लॉक बनने की राह पर!
ए डीओ पंचायत अखिलेश यादव की ढृण संकल्प शक्ति के कारण हुआ संभव!
प्रयागराज : जहां स्वच्छता होती है वहां ईश्वर भी निवास करते है। स्वच्छता के कार्य में जो अपना सबसे ज्यादा योगदान दे रहें है, वे सफाई कर्मचारी है। बिना समय की परवाह किए सफाई करने वाले ही ऐसे महिला व पुरूष कर्मचारी है जो सड़कों, नालियों एवं नालों की सफाई व्यवस्था में जुटे नजर आते है।
इसी क्रम मे आज भगवतपुर ब्लॉक के तेज तर्रार और कर्मठ ए डी ओ पंचायत अखिलेश यादव व ग्राम सचिव दिनेश कुमार के नेतृत्व मे भगवतपुर ब्लॉक के स्थानीय ग्राम पंचायत भगवतपुर-बरवा मे सफाई अभियान चलाकर सम्पूर्ण ग्राम पंचायत की साफ- सफाई कराई गई।वैसे तो सफाई कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत मे लगातार कराई जाती है लेकिन बीच-बीच मे टीम गठित करके ब्लॉक के दूसरे ग्राम पंचायतो मे भी कराई जाती है ।
इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठाया गया, सड़कों की सफाई की गई, और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाया गया।
सफाई कर्मचारी ही हर रोज सुबह दूसरों के घरों के आसपास सफाई करते हैं। एक देश का सच्चा नागरिक होने के नाते हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हमलोग भी सफाई का ख्याल रखें।
प्रयागराज नगर निगम की तरह गांव में भी गाड़ी वाला आया घर से कूचरा निकाल...गाना गूंजने लगा है।
गांव में भी डोर टू डोर कचड़ा उठाने की पहल शुरू हो गई है। अब शहर की तरह गांवों में भी साफ-सफाई की नियोजित व्यवस्था होगी।
ठोस अपशिष्ट के साथ प्लास्टिक प्रबंधन भी होगा। कुछ गांवों में सफाई कर्मी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कूड़ा एकत्रित करने का काम उन्हें दिया जाएगा। सभी पंचायतों में इसे लागू होगी।
गांव में कूड़ा डंपिंग और कचरा निस्तारण के लिए टीन शेड लगाया गया है। यहां प्लास्टिक का कचरा अलग कर उसे रिसाइकिल करने के लिए बेचा जाएगा। पंचायतों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से वर्मी कंपोष्ट खाद बनेगी, जिसे किसानों को खेती में प्रयोग करने के लिए दिया जाएगा।
इस योजना के तहत स्वच्छता के मामले में ग्राम पंचायतों की रैकिंग भी जारी करने की भी योजना है।
अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य सरकार की ओर से 38 और गांवों का चयन हुआ है। वहां भी ई रिक्शा के साथ कूड़ा प्रबंधन होगा।

