LoveJihad :हम जितनी ज्यादा हिंदू लड़कियाँ लाएँगे, इस्लाम का उतना ही ज्यादा प्रचार होगा, यह कौम की मजबूती का काम”

LoveJihad :हम जितनी ज्यादा हिंदू लड़कियाँ लाएँगे, इस्लाम का उतना ही ज्यादा प्रचार होगा, यह कौम की मजबूती का काम”


रिजवान गफ्फार खान ने करन बन हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फाँसा,पहले विवाह फिर किया निकाह;धर्मांतरण करा पहनाया जबरन बुर्का किया चहारदीवारी मे कैद


गुजरात के सूरत से लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। यहाँ रिजवान गफ्फार खान नाम के मुस्लिम युवक ने खुद को करन बताकर एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फाँस लिया। वो उसे दिल्ली लेकर गया और फिर पोल खुलने के डर से उसने लड़की को डरा धमकाकर मुस्लिम बना लिया, लेकिन इससे पहले ही उसने हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी की थी.


इसके कई साल बाद वो दूसरी हिंदू लड़कियों को इंस्टाग्राम के माध्यम से जाल में फँसाने लगा, तो हिंदू से मुस्लिम बनी पहली लड़की ने ऐतराज जताया। इसके बाद रिजवान ने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला है। रिजवान ने बताया कि वो ‘कौम का काम’ कर रहा है। उसे पैसों की जरूरत है। ऐसे में वो एक और हिंदू लड़की को फाँस कर ले आएगा, तो उसे पैसे मिलेंगे। इसके बाद लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से भागकर सूरत पहुँची और पूरा वाकया घर वालों को बताया, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।


 पीड़िता ने बताया कि इससे पहले ही उसने हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी की थी। शादी के बाद वो उसे दिल्ली लेकर आया और लड़की को अपने मुस्लिम होने की जानकारी दी, फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी कर लिया। वो उसे अपने गाँव लेकर गया और पूरी तरह से मुस्लिमों की तरह घर की चारदीवारी तक ही सीमित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की साल 2018 में आरोपित रिजवान गफ्फार शाह के संपर्क में आई थी। उस समय उसकी उम्र 17 साल थी और रिजवान उसे करन के तौर पर मिला था। पीड़ित लड़की एक फैक्ट्री में काम करती थी और आरोपित ऑटोरिक्शा चलाता था और लड़की को लाने और छोड़ने का काम करता था। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो ‘प्रेम संबंध’ में बदल गई। इस दौरान उन दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय लड़की नाबालिग थी। उसके बाद वो उसे दिल्ली लेकर चला गया। दिल्ली में उसने बताया कि उसका असली नाम रिजवान है। लेकिन तबतक पीड़िता गर्भवती हो गई थी। 


आरोपित ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इसके बाद लड़की को जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया और रिजवान उसे उत्तर प्रदेश में अपने परिवार के पास ले गया। यूपी जाकर पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद रिजवान ने पीड़िता से यह कहते हुए मारपीट की कि उसे बेटा चाहिए। लड़की ने शिकायत में यह भी कहा कि यूपी में उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया और घर से निकलने पर भी रोक लगा दी गई।


आखिरकार जब प्रताड़ना असहनीय हो गई तो लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और सूरत आकर पांडेसरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post