2019 के चुनाव और एग्जिट पोल में नतीजों के कितने करीब थे अनुमान?

2019 के चुनाव और एग्जिट पोल में नतीजों के कितने करीब थे अनुमान?


*2019 में भी देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे।*


*एग्जिट पोल के अनुमान करीब-करीब सही हुए*


*भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में आई*


*भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं।*


हम आपको 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे और एग्जिट पोल के आंकड़े बताने जा रहे हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि यह पोल कितना सही होता है?


लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था।


 वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। 


2024 की तरह 2019 में विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का अस्तित्व नहीं था बल्कि तमाम विरोध दल यूपीए के तहत चुनाव में उतरे थे।


2019 में भी देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। 


इस तरह से 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.09% वोट पड़े थे जिसमें से पुरुषों ने 67.01%, महिलाओं ने 67.18% और अन्य ने 14.58% वोटिंग की थी।


एग्जिट पोल के अनुमान करीब-करीब सही हुए और भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में आई।

 भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद, बसपा के 10, भाकपा के 2, माकपा के 3 और एनसीपी के 5 सांसद जीते। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 


30 मई 2019 को वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।


न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें दी गई थीं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई थीं।


न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 336 सीटें दिखाई गई थीं। वहीं यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें दी गई थीं।


टाइम्स नाउ-वीएमआर ने एनडीए को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें दी थीं। न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 के बीच सीटें दी थीं। यूपीए 118 से 126 सीट के बीच बताया गया था। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिलती दिखाई गई थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post