LPG Cylinder Expiry Date :एक्सपायरी गैस सिलेंडर पर खाना बनाना हो सकता है जानलेवा ;कही आप भी तो नही कर रहे यह गलती..ऐसे पता लगाएं!

 LPG Cylinder Expiry Date :एक्सपायरी गैस सिलेंडर पर खाना बनाना हो सकता है जानलेवा ;कही आप भी तो नही कर रहे यह गलती..ऐसे पता लगाएं!


गैस सिलेंडर की तरह उसके  पाइप की भी होती है एक्सपायरी डेट



 खबर काम की : खाने का सामान और दवाइयां लेते समय एक्सपायरी डेट देखना आम बात है, लेकिन क्या आपने गैस सिंलेडर या गैस पाइप लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट चेक की है? शायद नहीं। 


क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। सिलेंडर खरीदते समय हम उसका वजन और सील पैक्ड है या नहीं, बस यही देखते हैं। 


लेकिन पाइप या गैस सिंलेडर का एक्सपायर होना भी हादसों की वजह बन सकता है।

हर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर यानी रेगुलेटर लगाने वाली जगह के पास बड़े अक्षरों में एक कोड लिखा होता है। 


यह कोड A, B, C या D से शुरू होता है। हर अक्षर अलग-अलग 3 महीनों को दर्शाता है। इन अक्षरों के पीछे लिखे नंबर सिलेंडर यूज करने के आखिरी साल को दर्शाते हैं। 

यह कोड ही सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। जैसे अगर गैस सिलेंडर पर D-26 लिखा है तो इसका मतलब यह है कि सिलेंडर 2026 की दिसंबर तिमाही तक एक्सपायर हो जाएगा।

 इसलिए अगली बार जब डिलीवरी बॉय री-फिल करके सिलेंडर लेकर आए, तो ध्यान से सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की जांच कर लें।

 कई स्थानीय LPG री-फिलर्स तारीख भी छुपाते हैं, आमतौर पर उस पर कुछ स्टिकर चिपका देते हैं। इसलिए कृपया जांच करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

गैस सिलेंडर की तरह गैस में लगी पाइप की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। भारत में घरेलू गैस विस्फोटों से होने वाले ज्यादातर मामलों का मुख्य कारण पाइप से गैस रिसाव होना है।

घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप की एक्सपायरी डेट 18 से 24 महीने के बीच होती है। इससे ज्यादा गैस पाइप को यूज नहीं करना चाहिए।

अगर घरेलू गैस लीक हो तो सबसे पहले घर के खिड़की- दरवाजे को खोल दें। इसके बाद तुरंत घर से बाहर निकल कर '1906' पर कॉल करें।

यह सेवा ग्राहकों की सुरक्षा के लिए डिजिटल इंडिया पहल के तहत लाई गई है।

पाइप संबंधी दिक्कतें: अगर LPG सिलेंडर किसी पाइप से जुड़ा है और लंबे समय से उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो इससे पाइप की रबर खराब हो सकती है। इसे अचानक चालू करना खतरे को दावत देना हो सकता है।

सिलेंडर में जंग लगने का खतरा: सिलेंडर लंबे समय तक यूं ही पड़ा रहा है तो सिलेंडर की सतह पर जंग लग सकती है। इससे सिलेंडर कमजोर हो सकता है और यह खतरनाक हो सकता है।

वाल्व हो सकता जाम: अगर LPG सिलेंडर का इस्तेमाल नियमित रूप से न किया जाए तो सिलेंडर का वाल्व कठोर या जाम हो सकता है। जाम हुआ वाल्व सिलेंडर को चालू या बंद करते समय परेशानी देता है।

घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप की एक्सपायरी डेट 18 से 24 महीने के बीच होती है। इससे ज्यादा गैस पाइप को यूज नहीं करना चाहिए।

गैस सिलेंडर की तरह गैस में लगी पाइप की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। भारत में घरेलू गैस विस्फोटों से होने वाले ज्यादातर मामलों का मुख्य कारण पाइप से गैस रिसाव होना है।

एक गैस सिलेंडर की अवधि 15 साल होती है। इस बीच सिलेंडर की दो बार टेस्टिंग कराई जाती है। इसमें पहली टेस्टिंग 10 साल बाद और दूसरी टेस्टिंग 5 साल बाद होती है।

इसलिए अगली बार जब डिलीवरी बॉय री-फिल करके सिलेंडर लेकर आए, तो ध्यान से सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की जांच कर लें।

 कई स्थानीय LPG री-फिलर्स तारीख भी छुपाते हैं, आमतौर पर उस पर कुछ स्टिकर चिपका देते हैं। इसलिए कृपया जांच करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यदि आपको एक्सपायरी डेट के बाद का कोई सिलेंडर मिलता है, तो कृपया उसे तुरंत वापस कर दें। 

उनके लीक होने या फटने का अत्यधिक खतरा होता है, जिससे गंभीर चोट लग सकती है। यहां तक ​​कि जान भी जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post