अतीक असरफ को छोड़िए, देश के पीएम तक की हत्याए पुलिस अभिरक्षा मे हुई है

अतीक असरफ को छोड़िए, देश के पीएम तक की हत्याए पुलिस अभिरक्षा मे हुई है


विश्व के बड़े नेता, जिनकी सरेआम हुई हत्या.....


31 अक्टूबर 1984 के दिन शाम को एक खबर आती है कि देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नहीं रहीं। इंदिरा के ही 2 सिख गार्डों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। देश के लोग अवाक रह गए।

*सबसे पहले इंदिरा गांधी की हत्या की वजह को जानिए*

बात 38 साल पुरानी है। पंजाब में सिख आतंकवाद अपने चरम पर था। इसका नेतृत्व जरनैल सिंह भिंडरांवाले कर रहा था। वो भी स्वर्ण मंदिर में बैठकर। 5 जून 1984 को उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सिख आतंकवाद को खत्म करने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू करने का आदेश दिया। ऑपरेशन में भिंडरावाला सहित कई की मौत हो गई। ऑपरेशन में स्वर्ण मंदिर के कुछ हिस्सों को क्षति पहुंची। इससे सिख समुदाय का एक तबका इंदिरा से नाराज हो गया था।


*1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें,श्रीपेरंबदुर में आत्मघाती बम ब्लास्ट में राजीव गांधी की मौत*



राजीव गांधी भारत के छठवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री रहते जिस तरह से श्रीलंका और मालदीव में हस्तक्षेप किया,यही बाद में उनकी मौत की भी वजह बनी।

21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में आत्मघाती बम ब्लास्ट में राजीव गांधी की मौत हो गई।लिट्टे आतंकियों ने रची थी राजीव गांधी की हत्या की साजिश।आत्मघाती विस्फोट में राजीव गांधी के साथ 14 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।


*जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हुई हत्या*



जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आबे को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को तुरंत विमान से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक चुकी थी।

शिंजो आबे से पहले भी जापान के ऐसे छह नेताओं की हत्या हो चुकी है जो प्रधानमंत्रियों रहे। इसमें जापान के पहले प्रधानमंत्री का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं जापान में एक ही दिन में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की हत्या हुई थी।

पूर्व पीएम हिरोबुमी इतो (Hirobumi ITO) की हत्या।हिरोबुमी इतो जापान के पहले प्रधानमंत्री थे।

पीएम ताकेशी हारा (Takashi Hara),जापान के 19वें प्रधानमंत्री बने। वह जापान के पहले ईसाई पीएम थे।

कोरेकियो, जापान के 20वें प्रधानमंत्री थे।जिनकी हत्या की गयी ।

*जॉन एफ कैनेडी (John F. Kennedy)*

कैनेडी अमेरिका के 35वें और दूसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे,22 नवंबर 1963, कैनेडी को सत्ता संभाले अभी करीब दो वर्ष हुए थे कि उत्तरी टेक्सास के डलास शहर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


*अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln)*

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का कार्यकाल 1861 से 1865 में उनके निधन तक रहा।15 अप्रैल 1865 को अब्राहम लिंकन को जब गोली मारी गई, वो वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में अवर अमेरिक कजिन नाटक देख रहे थे। उनकी हत्या, उस वक्त थियेटर में मौजूद एक नाट्यकर्मी जॉन वाइक्स बूथ ने सिर के पीछे गोली मार की थी।


*ओलोफ पाल्मे (Olof Palme)*


ओलोफ पाल्मे स्वीडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता था। 14 अक्टूबर 1969 से 8 अक्टूबर 1976 तक वह दो बार स्वीडन के प्रधानमंत्री बने।28 फरवरी 1986 को सेंट्रल स्टॉकहोम स्ट्रीट पर उस वक्त उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह पत्नी और बेटे के साथ सिनेमाघर से वापस लौट रहे थे।


*मार्टिन लूथर किंग (Martin Luther King)*


मार्टिन लूथर किंग, अमेरिका में अश्वेतों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले प्रमुख नेता रहे हैं। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। शांति के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।4 अप्रैल 1968 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


*महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)*


मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें पूरी दुनिया में सम्मान से महात्मा गांधी पुकारा जाता है की हत्या 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में गोली मारकर की गई थी। वह प्रतिदिन यहां प्रार्थना किया करते थे। उस शाम भी वह प्रार्थना के लिए जा रहे थे, तभी नाथूराम गोडसे ने उनका पैर छूने के बाद उन्हें तीन गोली मारी थी। उस वक्त वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की 15 अगस्त 1975 को राष्ट्रपति भवन में ही परिवार सहित हत्या कर दी गई थी।

*बेनजीर भुट्टो (Benazir Bhutto)*


पाकिस्तान की 12वीं व 16वीं प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो की हत्या 27 दिसंबर 2007 को की गई थी। उस वक्त वह रावलपिंडी में एक राजनीतिक रैली कर रहीं थी। इसी दौरान उन्हें आत्मघाती धमाके और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। बेनजरी किसी भी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post